मुसाबनी: डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में जादूगोड़ा में भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त
मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धरमडीह टोला से पुलिस ने भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के अग्रेजी शराब एवं बीयर की बोतला जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने शराब के कारोबार में लिप्त पवनी उरांव नामक महिला को गिरफ्तार भी किया है। इसकी जानकारी मंगलवार को सीनियर एसपी कौशल किशोर ने दी।