गुरुग्राम में ब्रेकर पर उछलकर गिरी तेज रफ्तार बुलेट, इंजीनियर की दर्दनाक मौत सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में ढोरका गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार बुलेट बाइक ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बुलेट चला रहे एक युवक की मौत हो गई। युवक गुरुग्राम की कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को स्वजन को सौंप दिया है।