बभनी क्षेत्र के 82 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं का निपुण अभियान के तहत आकलन किया जा रहा है। इस मूल्यांकन का उद्देश्य बच्चों की भाषा और गणित की समझ को परखना है।यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बच्चे अपनी कक्षा के अनुरूप सीखने के लक्ष्य प्राप्त कर पा रहे हैं या नहीं।