अररिया जिला मुख्यालय में को इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जोकीहाट के पूर्व विधायक शाहनवाज आलम ने कोशी पुलिया के पास एक होटल में किया। रमजान के इस खास मौके पर जिले के विभिन्न इलाकों से आए सैकड़ों रोजेदार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए।