पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या से आक्रोशित आदिवासी समाज के लोगों और ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक बालूमाथ के मुरपा मोड़ पर रांची चतरा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस हत्याकांड में शामिल हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को न्याय तथा उचित मुआवजा मांग की । सड़क जाम के कारण आवागमन ठप हो गया।