पंचकूला: सेक्टर 1 में नायब सिंह सैनी के हरियाणा मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा के 6 संगठनों ने किया स्वागत, मिठाई बाँट कर मनाया जश्न
सेक्टर 1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नायब सिंह सैनी के हरियाणा मुख्यमंत्री बनने पर जिला भाजपा के 6 संगठनों ने इस फैसले का किया स्वागत और मिठाई बांटकर मनाया जश्न। इस अवसर पर जिला महामंत्री परमजीत कौर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील धीमान, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेम राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण अली व अन्य मौजूद रहे।