झांसी: शादी के 10 महीने बाद पति ने किया सुसाइड, मामा बोले- ससुर ने झगड़ा कर पत्नी को नहीं भेजा तो खाया जहर, मेडिकल में हुई मौत
झांसी में पत्नी के ससुराल न लौटने पर पति आशीष अहिरवार ने सुसाइड कर लिया। उसकी 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी देवर के साथ दूज पर भाई का टीका करने मायके गई थी। दो दिन रुकने के बाद ससुर ने बेटी को भेजने से मना कर दिया। तब देवर घर लौट आया। रविवार को आशीष लेने गया तो ससुर ने झगड़ा किया और पत्नी को नहीं भेजा। इससे दुखी आशीष घर आ गया और जहर खा लिया।