सारंगपुर: 12 अगस्त को महादेव मित्र मंडल के द्वारा वटकेश्वर महादेव मंदिर से नगर में निकाली जाएगी भव्य सावन सवारी
महादेव मित्र मंडल के द्वारा 12 अगस्त सोमवार को नगर में निकाली जाएगी बाबा वटकेश्वर की सावन सवारी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 12 अगस्त को महादेव मित्र मंडल के द्वारा वाटकेश्वर मंदिर से प्रारंभ की जाएगी बाबा वटकेश्वर की भव्य सावन सवारी। भव्य सावन सवारी नगर के मुख्य मार्ग होती हुई पुन वटकेश्वर मंदिर पहुंचेगी जहां बाबा महादेव की की जाएगी महा आरती।