तिंवरी: मथानिया बिजली संकट पर प्रशासन से सहमति, किसानों ने महापड़ाव खत्म किया, 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन मिला
ओसियां विधानसभा क्षेत्र के मथानिया बायपास स्थित एक्सईएन कार्यालय पर बिजली समस्याओं को लेकर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन महापड़ाव चौथे दिन समाप्त हो गया। प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद किसानों ने धरना खत्म करने का निर्णय लिया। यह महापड़ाव आरएलपी के बैनर तले चल रहा था, जिसमें सैकड़ों किसान शामिल थे। धरने का नेतृत्व आरएलपी नेता डॉ.क्षवन चौधरी कर रहे थे