लातेहार शहर के करकट स्थित भारूका पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को गणपति ट्रेडर्स द्वारा टैफे मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट हेड मोहित वैष्णवी, टैफे कंपनी के टीएम टन टन सर, समाजसेवी नंदलाल प्रसाद, श्वेता गुप्ता, राकेश दुबे, मुकेश पांडे और ध्रुव पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।