मोरंग: किन्नौर कैलाश यात्रा कल 13 अगस्त से फिर से शुरू की जाएगी, यात्रा कमेटी ने दी जानकारी
Morang, Kinnaur | Aug 12, 2025 मंगलवार को यात्रा कमेटी द्वारा बताया गया कि किन्नौर कैलाश यात्रा 13 अगस्त 2025 को फिर से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौसम की अनुकूल स्थिति व यात्रा मार्ग पर बहाली कार्यों के अनुकूल हो जाने के कारण यात्रा कमेटी द्वारा यात्रा कल से शुरू की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा सभी जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।