कनाट प्लेस: मेयर महेश कुमार ने करोल बाग का किया निरीक्षण, कूड़ा हटाने के दिए निर्देश
मेयर महेश कुमार ने बुधवार दोपहर 12 बजे करोल बाग इलाके का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ निगम के अधिकारी मौजूद थे. महेश कुमार ने बताया कि करोल बाग जोन के गौशाला मार्ग, रविदास चौक, करमपुरा,मोती नगर मायापुरी फ्लाईओवर के पास कीर्ति नगर क्षेत्र का उन्होंने निरीक्षण किया.इस दौरान क्षेत्र में जहां भी कूड़ा पाया गया उसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया.