गोपालगंज: बंजारी मोड़ पर युवकों ने लीची दुकानदार को पीटा, पैसे भी छीने, पुलिस जांच में जुटी
शहर के बंजारी मोड़ के समीप एक लीची दुकानदार को आपसी विवाद में शुक्रवार को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल करने के बाद उनके पास रखे गए पांच हजार नगदी भी छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।