गोपालगंज: नगर थाने की पुलिस ने दो अपराधियों को ₹2.5 लाख के साथ किया गिरफ्तार, सदर SDPO प्रांजल कुमार ने दी जानकारी
गोपालगंज जिले के नगर थाने की पुलिस ने दो अपराधी को 2.5 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार दोनों अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ चीनी मिल के पास से अपराधियों के द्वारा 2.5 लाख रुपए की लूट की गई थी। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 दी है।