दुर्ग: पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई से बड़ी घटना टली
Durg, Durg | Nov 17, 2025 पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई: बड़ी घटना टली,पुलिस अधिकारी ने सोमवार शाम 6 बजे बताया की पुरानी भिलाई पुलिस ने गश्त के दौरान एकता नगर के पास से आरोपी यश गुप्ता को धारदार चाकू हवा में लहराकर लोगों को डराते हुए पकड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को जेल भेजकर एक संभावित बड़ी घटना को होने से रोक दिया।