ब्यौहारी: ब्यौहारी में पुलिस ने कत्लखाने जाने से पहले मवेशियों को कराया मुक्त, एक गिरफ्तार
ब्यौहारी थाना पुलिस ने पोड़ी तिराहे के पास नाकेबंदी कर मवेशियों से भरे मिनी ट्रक को पकड़ लिया। वाहन में ठूंसकर ले जाए जा रहे 16 मवेशियों को मुक्त कराया गया। चालक अंकित साकेत को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहन मालिक सहित दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। रविवार शाम 5 बजे पुलिस ने प्रेस नोट में इसका खुलासा किया है।