जगतदेव तालाब में मकान कब्जा करने के लिए बड़े भाई-भाभी ने छोटे भाई और बहू को मारपीट कर घर से निकाला, थाने में रिपोर्ट दर्ज
सिटी कोतवाली क्षेत्र के जगतदेव तालाब मेड निवासी बड़े भाई सतीश साहू व भाभी निशा साहू ने मकान कब्जे की नीयत से छोटे भाई लक्ष्मी साहू व बहू रागिनी साहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया । शुक्रवार की शाम 4 बजे पीड़ित पति-पत्नी सिटी कोतवाली पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी हैं । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच तफ्तीश करने में जुट गई है ।