हरदोई: दीवानी न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 14 पाक्सो एक्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई फांसी की सजा
Hardoi, Hardoi | Aug 5, 2024 दीवानी न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 14 पाक्सो एक्ट मो0 नसीम ने दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। वादनी के अनुसार 28 जुलाई 2020 को अपने घर पर अपनी बच्ची के साथ मौजूद थी। तभी उसका सगा जेठ ईश्वरपाल वादिनी के घर आया और वादिनी की तीन वर्षीय पुत्री को चीज खिलाने के बहाने ले गया और बच्ची के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया और फिर घर छोड़ गया।