गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 15 वर्षीय छात्र अमन गनी खान लापता, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई
गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित करीमगंज के इमरान कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय छात्र अमन गनी खान के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार अमन 15 फरवरी से घर से लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।इस संबंध में परिजनों ने सिविल लाइन थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है।