तरबगंज: नवाबगंज के नंदिनीनगर महाविद्यालय के पास खड़े युवक को बाइक सवार ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
नवाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी विशाल साहू गुरुवार सुबह 8 बजे नवाबगंज जाने ले लिए सवारी के लिए नंदिनीनगर महाविद्यालय के पास खड़ा था कि तभी अचानक बाइक की चपेट में आकर गम्भीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा।