नागौर: नागौर जिला स्टेडियम मे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम, पूर्व तैयारियो को लेकर किया योगाभ्यास
Nagaur, Nagaur | Jun 15, 2024 नागौर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्टेडियम मे सुबह 7 से 8 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके नोडल अधिकारी एसडीएम सुनील कुमार, योग दिवस जिला नोडल अधिकारी आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. माणकचंद गौड़ एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल शर्मा को नियुक्त किया है। इस बार योग दिवस की थीम "योग स्वयं एवं समाज के लिए" रखी गई है।