इटकी: इटकी की कुल्ही पंचायत के मुखिया को हाईकोर्ट से मिली बेल
Itki, Ranchi | Jun 27, 2024 इटकी की कुल्ही पंचायत के मुखिया विनय उरांव को गुरुवार को हाईकोर्ट ने जमानत प्रदान कर दी। जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सशर्त जमानत दी है। विनय उरांव को ट्रायल पूरा होने तक सभी तारीखों पर कोर्ट में सशरीर मौजूद रहना होगा। केस से जुड़े किसी भी गवाह से संपर्क नहीं करने का निर्देश भी विनय उरांव को दिया गया है।