खरेला के काशीराम कालौनी निवासी एक महिला के पति की मृत्यु के बाद पति का दोस्त दीपेन्द्र सिंह पुत्र शैलेन्द्र ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने से इंकार कर दिया। पीढ़ित महिला द्वारा शादी के नाम से शारीरिक शोषण किए जाने की लिखित सूचना थाना खरेला में दिए जाने पर पुलिस ने आज शनिवार 4 बजे अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।