भोगांव: मायाचंदपुर में विवाहिता की बीमारी से हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट, पुलिस ने शव किया सौंपा
भोगांव के ग्राम मायाचंदपुर में 24 वर्षीय विवाहिता संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। रिपोर्ट में महिला की मृत्यु का कारण बीमारी बताया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।