झांसी: शहर में घूम रही बिना नंबर प्लेट और पटाखा फोड़ने वाली बुलेट को यातायात पुलिस ने किया सीज़, लगाया ₹22,000 का जुर्माना
Jhansi, Jhansi | Oct 10, 2025 दतिया गेट बाहर निवासी कफील अली पुत्र मुशर्रफ अली की एक बुलेट बाइक को मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज नॉइस पॉल्यूशन करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना नंबर प्लेट के चलाने पर गुरुवार रात को सीज कर दिया गया। टीआई देवेंद्र शर्मा ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कफील अली चित्रा चौराहे से बीकेडी की ओर आते समय लगातार पटाखा फोड़ते नजर आये।