अररिया: अररिया एसपी की पहल, 'आपकी समस्या, हमारी प्राथमिकता' अभियान के तहत थानों में लगेगा जनता दरबार
अररिया में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अररिया एसपी अंजनी कुमार ने “आपकी समस्या, हमारी प्राथमिकता” नामक विशेष पहल की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएँ सीधे एसपी के समक्ष रख सकेंगे।