लखीसराय: नया बाजार: आर के हाई स्कूल मैदान में अंडर-19 तिरहुत प्रमंडल बनाम मुंगेर के बीच मुकाबला
नया बाज़ार स्थित आर.के. हाई स्कूल मैदान परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 वर्ग में तिरहुत प्रमंडल बनाम मुंगेर प्रमंडल के बीच रोमांचक मैच खेला गया।डीएम मिथिलेश मिश्रा एवं एसपी अजय कुमार संयुक्त रूप से कार्यक्रम में उपस्थित हुए। शुक्रवार की दोपहर 12:25 पर डीएम मिथिलेश मिश्रा ने टॉस किया।