कर्वी: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भरतकूप के पास चालक द्वारा मोबाइल चलाने के कारण बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, 8 श्रद्धालु हुए घायल
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में भरतकूप के पास बुधवार की रात्रि 1बजे बोलोरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई जिसमें 8श्रद्धालु घायल हो गए। एकही परिवार के 8 लोग कबरई से प्रयागराज जा रहे थे।तभी भरतकूप के पास चालक के मोबाइल चलाने पर यह हादसा हो गया।वहीं घायलों का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।परिजनों ने बुधवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।