मुंगेर: जिले में गंगा का जलस्तर 39.11 मीटर तक पहुंचा, खतरे के स्तर से सिर्फ 22 सेमी नीचे
Munger, Munger | Aug 6, 2025 बुधवार दोपहर 12:00 गंगा का जलस्तर पहुंचा 39.11 मीटर तक जो डेंजर लेवल से मात्र 22 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं गंगा का पानी से जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिले के कई पंचायत बाढ़ की चपेट में आ गए है। हालांकि जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए मास्टर प्लान भी बना रखा है।