कटनी नगर: अखिल भारतीय संस्कार भारती संस्था द्वारा हिंदु नववर्ष पर देश और समाज की समृद्धि के लिए माँ जालपा का पूजन
अखिल भारतीय संस्कार भारती संस्था द्वारा भारतीय हिंदु नववर्ष विक्रम संवत 2083 चैत्र प्रतिपदा को बुधवार दोपहर 1 बजे धूमधाम से मनाया गया।इस उपलक्ष्य में जालपा माता मंदिर में देश प्रदेश समाज की सुख समृद्धि के लिए कटनी की रक्षक माता जालपा देवी का पूजन अर्चन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।