पलिया: नौगवा गांव में गाय के पास बछड़े को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बछड़ा हुआ घायल, गौ रक्षक दल के पदाधिकारी ने किया इलाज
पलिया तहसील क्षेत्र के नौगांव गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे गाय के बछड़े को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बछड़ा सड़क किनारे तड़पता रहा। मौके पर गौ रक्षक दल के पदाधिकारी पहुंचे और बछड़े का किया उपचार।