बड़वानी: ग्राम होलगांव में नल-जल योजना फेल, दो महीने से प्यासे लोग, ग्रामीणों ने जवाबदार अधिकारियों से लगाई आस<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
ग्राम होलगांव में नल-जल योजना पिछले करीब दो महीनों से बंद पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूट गई, जिसके बाद से गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग नदी और खेतों और पोखरों का गंदा पानी पीने को मजबूर है।पड़ताल करने पर पता चला कि महिलाएं और बच्चे कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबुर हो रहे हैं।