चूरू: कॉलेज जाने का कहकर निकली युवती घर से लापता, सदर थाना में दर्ज हुई गुमशुदगी
Churu, Churu | Feb 16, 2026 चूरू शहर के सदर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। ओम कॉलोनी वार्ड संख्या 31 निवासी तुलसी मेघवाल ने इस संबंध में सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सदर पुलिस से सोमवार मिली जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी करीब साढ़े 18 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी 5 फरवरी 2026 की सुबह कॉलेज जाने की कहकर घर से निकली थी।