आरा: अगिऑव थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले दो अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, 2.100 KG गांजा बरामद
Arrah, Bhojpur | May 1, 2024 भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि.. ..अगिऑव (ग०) थानान्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 02 अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तारः- दिनांक-26.04.24 को गड़हनी बाजार में गोकुल स्वीट्स की दुकान पर दो अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की गई थी, जिसमें गोकुल स्वीट्स के मालिक बाल-बाल बच गये थे।