सिंघवारा: सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने कंसी गांव में छापेमारी कर अपहरण मामले के दो आरोपी को किया गिरफ्तार
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने कंसी गांव में छापेमारी कर अपहरण मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कांड के नामजद अभियुक्त सिमरी थानाक्षेत्र के कंसी निवासी सुवचंद्र सहनी व अप्राथमिकी अभियुक्त जितेंद्र भगत को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में युवक की मां ने अपहरण की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।