बरकट्ठा: सूरजकुंड पंडा समिति का निर्णय: मंदिर में सफाई के लिए कोई दुकान नहीं लगाई जाएगी
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक पर्यटक स्थल सूरजकुंड गांव में आज विशेष साफ सफाई अभियान मंगलवार दोपहर 2:00 बजे चलाया गया। जिसमें सूरजकुंड पंडास समिति के द्वारा मंदिर परिसर को स्वयं साफ करके कहा गया की मंदिर परिषद में काफी गंदगी हो जाती है यहां पर्यटकों को आने में गंदगी का अंबार नजर आता है अब इस मंदिर परिषद में दुकान हम लोग नहीं लगने देंगे।