ग्वालियर गिर्द: नादरिया माता मंदिर के पास हुआ बड़ा हादसा दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत
ग्वालियर में बड़ा हादसा हो गया। जहां निर्माणधीन दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा स्थित नदरिया माता पास की है।