बोकारो नम्बर की एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सोमवार शाम 7 बजे संतुलन खो बैठा और पचम्बा मस्जिद के बगल गली में 2 बच्चों को टक्कर मार दी। जिसका बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए।मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि टक्कर काफी तेज थी जिसके कारण बच्चों को गंभीर चोटें आई है। इन्होंने बताया कि बच्चों को टक्कर मारते हुए स्कॉर्पियो कई वाहनों और दुकानों को भी टक्कर मारी है।