ललमटिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी हुए टोटो वाहन को बरामद कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव स्थित एक आम बगीचे से चोरी किया गया टोटो बरामद किया गया। इसके बाद वाहन को जब्त कर ललमटिया थाना लाया गया।