पेटरवार: रामनवमी पर खेतको में हुए हादसे की जांच के लिए डीसी ने टीम गठित की, बीजीएच में घायलों का इलाज जारी
पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में रामनवमी पर्व के दौरान हुई हादसे का बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने शनिवार को जांच के लिए टीम गठित किये है।इधर घायलों का बीजीएच में इलाज जारी है।समय लगभग एक बजे बताया गया कि 27 मार्च को खेतको में हुई घटना को लेकर शनिवार को उपायुक्त (डीसी) आजय नाथ झा ने संज्ञान लेते हुए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचकर घायलों का कुशल-क्षेम जाना।