बेतिया पुलिस ने मठिया गांव में छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टे और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार युवक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मठिया गांव निवासी श्यामजी यादव के 19 साल का बेटा बिट्टू कुमार यादव के रूप में हुई है।