थाना व कस्बा नवाबगंज मोहम्मदाबाद रोड पर 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़त हो गई। तभी स्थानीय लोगों ने आवाज सुनी और मौके पर दौड़ कर पहुंचे। दोनों बाइक सवारों के तीन घायल युवकों को उठाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया है।