करनाल: डिलीवरी के बाद महिला की तबियत बिगड़ने के बाद कल्पना चावला अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Karnal, Karnal | May 3, 2024 करनाल के जिला नागरिक हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद अचानक महिला की तबियत बिगड़ गई। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे कल्पना चावला अस्पताल में रैफर कर दिया। जहा सही तरीके के इलाज नही मिलने से उसकी मौत हो गई। जबकि बच्चा स्वास्थ बताया जा रहा है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।