अम्बाला: अंबाला सिटी: नागरिक अस्पताल में किशोर को मृत बताने पर परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़; महिला डॉक्टरों ने भागकर बचाई जान
Ambala, Ambala | Nov 24, 2025 अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में रविवार देर शाम को इलाज के लिए आए एक किशोर को डॉक्टरों द्वारा मृत बताने के बाद हंगामा हो गया। किशोर के परिजनों और साथ आए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने इमरजेंसी सेक्शन में कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। वहां मौजूद