खूंटी: पूर्व विधायक ने पेलौल गांव के पास बनई नदी पर ध्वस्त पुल और डायवर्सन का निरीक्षण किया
Khunti, Khunti | Jul 27, 2025 झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने रविवार को खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा पथ के आठवें किमी पर पेलौल गांव के पास बनई नदी पर ध्वस्त हुए पुल और डाईवर्सन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल निर्माण में हुई भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर विभागीय अधिकारियों और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।