चकराता: लखवाड़–व्यासी परियोजना सरकार की प्राथमिकता, डीएम ने 10 दिन में मूल्यांकन पूरा करने के दिए निर्देश
गुरूवार को दोपहर 2 बजे के करीब लखवाड़–व्यासी जल विद्युत परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुआवजा और पुनर्वास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यह परियोजना राज्य और देश के साथ-साथ मुख्यमंत्री की भी प्राथमिकता परियोजनाओं में शामिल है, इसलिए सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।