बेतिया मे उपचार के बहाने महिला से दुराचार का आरोप,स्थिति नाजुक जीएमसीएच बेतिया रेफर। शनिचरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह एक चिंताजनक घटना सामने आई, जहां एक गर्भवती विवाहिता ने उपचार और झाड़–फूंक के नाम पर एक तांत्रिक पर दुराचार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, वे तांत्रिक को किसी परिचित के माध्यम से घर पर बुलाए थे।