रामपुर: रामपुर रोडवेज पर यात्रीकर अधिकारी होरी लाल वर्मा ने बिना लाइसेंस चल रहीं 16 ई-रिक्शाओं को किया सीज़, 11 के काटे चालान
Rampur, Rampur | Apr 2, 2025 रामपुर रोडवेज के पास यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा ने बिना लाइसेंस सड़क पर चल रहीं 16 आई रिक्शाओं को सीज़ कर दिया है, साथ ही 11 ई रिक्शाओं के चालान काटे हैं। यह तस्वीर बुधवार की दोपहर 2:30 बजे की है, जब यात्री कर अधिकारी होरीलाल वर्मा ने रामपुर रोडवेज के पास यह बड़ी कार्रवाई करते हुए कहा कि ई रिक्शा चालक पंजीकरण करा कर ही ई रिक्शा चलावे, कार्रवाई से बचें।