बहराइच: मिहीपुरवा इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में दो युवक हुए घायल
जिले के मिहीपुरवा इलाके में बाइक सवार अपने घर को जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। जिनका इलाज जारी है।