ग्वालियर में 40 हजार के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप ग्वालियर के गिरगांव इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच लेन-देन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 40 हजार रुपये के पैसों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।